Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
शहर में पुलिस द्वारा सील किए गए होटलों में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले जीरकपुर पुलिस ने शहर के कई होटलों और स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए कथित गैरकानूनी गतिविधियों के चलते उन्हें सील कर दिया था। बताया जा रहा है कि होटल मालिकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हाल ही में होटलों को खोलने की अनुमति प्राप्त की। इसके बाद जब होटल मालिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वीडियोग्राफी के बीच सील खोली गई, तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। होटलों के भीतर से एसी के पाइप, कमरों में लगी एलईडी, पानी की मोटरें, इनवर्टर सहित अन्य कीमती सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। होटल मालिक प्रीत ने बताया कि जीरकपुर-पंचकूला रोड पर स्थित उनके तीन होटल संगम, चिराग और गिन्नी करीब तीन महीने पहले पुलिस के आदेश पर सील किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गई थी, जिससे चोरी की कोई रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब होटल पुलिस की निगरानी में सील थे, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले पुलिस द्वारा बंद करवाए गए होटल में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर और गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। होटल मालिकों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका नुकसान पूरा कराया जाए।