Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च।चंडीगढ़ के सुखना लेक पर शुक्रवार से एयर शो की भव्य शुरुआत हो गई। इंडियन एयर फोर्स की प्रसिद्ध ‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक टीम ने आसमान में रंग-बिरंगे धुएं के साथ शानदार करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। देशभक्ति गीतों की गूंज और फाइटर जेट्स की गर्जना ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। सुबह हुई हल्की बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग तय पिकअप प्वाइंट्स से शटल बसों के जरिए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन करीब 10 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। पास और सुरक्षा के कड़े इंतजाम एयर शो में प्रवेश पूरी तरह पास आधारित रखा गया है। बिना पास किसी को एंट्री नहीं दी जा रही, वहीं दर्शकों के लिए रिस्ट बैंड पहनना अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 1300 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। शहर को 7 जोन में बांटकर भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन किया जा रहा है। वीआईपी मौजूदगी और प्रशासनिक तैयारी डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव के मुताबिक, 27 मार्च को मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद मुख्य अतिथि रहे, जबकि 28 मार्च को समापन अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया शिरकत करेंगे। एयर शो से पहले सूर्य किरण टीम ने पंजाब राज भवन में प्रशासक से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की। ट्रैफिक और एंट्री नियम एयर शो के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। • उत्तर मार्ग और सरोवर पथ के कुछ हिस्से पूरी तरह बंद • विज्ञान पथ और गोल्फ क्लब के आसपास सीमित आवागमन • पैदल आवाजाही पर भी निर्धारित समय में रोक आपातकालीन सेवाओं को हालांकि छूट दी गई है। शटल बस और पिकअप प्वाइंट्स निजी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। दर्शकों को केवल शटल बसों से ही एंट्री दी जा रही है। इसके लिए 300 बसें तैनात की गई हैं। प्रमुख पिकअप प्वाइंट्स में सेक्टर-17, सेक्टर-25, सेक्टर-34, आईटी पार्क और मनीमाजरा के विभिन्न ग्राउंड शामिल हैं। दर्शकों के लिए जरूरी निर्देश • सुबह 9 बजे तक पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना अनिवार्य • केवल ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जाने की अनुमति • बिना पास और रिस्ट बैंड प्रवेश नहीं लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा जो लोग एयर शो देखने नहीं पहुंच पा रहे, उनके लिए लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था की गई है, ताकि वे घर बैठे इस रोमांचक आयोजन का आनंद ले सकें। एयर शो का आयोजन रोजाना सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक किया जाएगा, जिससे आने वाले दो दिनों तक शहर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहेगा।