Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/27 मार्च।जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह एक अहम पुलिस कार्रवाई देखने को मिली, जब फाजिल्का पुलिस की टीम ने छापेमारी कर एक प्राइवेट स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई जलालाबाद में दर्ज धोखाधड़ी के मामले के तहत की गई। पुलिस टीम सुबह करीब 5 बजे आरोपी के घर पहुंची और उसे पूछताछ के लिए अपने साथ फाजिल्का ले गई। इस ऑपरेशन की जानकारी पहले ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को दे दी गई थी, जिससे कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल मालिक पर वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मामला कितनी बड़ी रकम से जुड़ा है या धोखाधड़ी का संबंध जमीन के सौदे से है या स्कूल के व्यवसाय से। पुलिस ने पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा, जिसके चलते स्थानीय लोगों और मीडिया को इसकी जानकारी बाद में मिली। फिलहाल मामले की जांच जारी है।