Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कर विभाग ने तंबाकू उत्पादों में टैक्स चोरी रोकने के लिए पूरे राज्य में समन्वित प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई में लगभग 1.5 करोड़ रुपये के बिना हिसाब-किताब सामान का पता लगाया गया। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर स्थित चार स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंटिव यूनिट्स ने आठ स्थानों पर छापेमारी कर पांच रजिस्टर्ड और तीन बिना रजिस्ट्रेशन वाले व्यवसायों की जांच की। लुधियाना और अमृतसर में गुप्त स्टोरेज और बिना वैध बिल के स्टॉक की पहचान हुई। जब्त सामान में 1.32 लाख सिगरेट पैकेट, 18,472 बीड़ी पैकेट, 302 जर्दा पैकेट, विदेशी सिगरेट और हुक्का सामग्री, 13,000 लाइटर और कूललिप के 18 पैकेट शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि 50 लाख रुपये से अधिक टैक्स वसूली की जाएगी और अब तक 12 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। अभियान जारी रहेगा और व्यापारियों को कानून का पालन करने की सख्त सलाह दी गई।