Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च। पंजाब सरकार में नए जेल मंत्री के रूप में डॉ. रवजोत सिंह ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही उन्होंने एनआरआई और संसदीय मामलों के विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. रवजोत सिंह ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें दिए गए विश्वास पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें विभाग के वर्तमान कार्य, उपलब्धियां और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। डॉ. रवजोत सिंह ने जेलों को केवल सजा केंद्र नहीं, बल्कि सुधार केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। नए मंत्री ने अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और मानवाधिकारों का पालन सुनिश्चित करने, तथा जेल प्रणाली को आधुनिक और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव भावना गर्ग, सचिव मोहम्मद तैयब और एडीजीपी जेल अरुणपाल सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।