Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब राज्य व्यापारी आयोग (पी.एस.टी.सी.) की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार व्यापारियों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सख्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली लागू कर रही है। उन्होंने 256 बैठकों और 1,386 शिकायतों की समीक्षा करते हुए तीन-स्तरीय पी.एस.टी.सी. ढांचे को सक्रिय करने पर जोर दिया। बैठक का मुख्य केंद्र लंबित मामलों की मास्टर सूची और नई शिकायतों के त्वरित समाधान पर था। अधिकारियों को जिला और उपमंडल स्तर पर स्पष्ट जिम्मेदारी तय करने और सभी रिकॉर्ड व समाधान सरकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और व्यापारी आयोग के चेयरमैन उपस्थित रहे। इस पहल से राज्य में व्यापारी और प्रशासन के बीच नियमित और पारदर्शी संवाद सुनिश्चित होगा।