Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 03 Jan : मोटरसाइकिल, कार या अन्य गाडी की सर्विस करवा रहे हैं तो उसमें पुराना निकालकर नया डलने वाले वाले इंजन ऑयल और इंजन को ठंडा रखने वाले कूलेंट की अच्छी तरह से जांच कर लें। क्या पता इंजन ऑयल की बोतल का स्टिकर तो नामी कंपनी के जैसा दिखने वाला नकली इंजन ऑयल हो सकता है। दरअसल यह दावा कोई ओर नहीं, बल्कि ए.एस.पी. गजलप्रीत कौर ने जीरकपुर के भबात स्थित गोडाउन एरिया से एक नकली इंजन और कूलेंट बनाने वाली फैक्टरी में छापामारी करने के बाद किया है। उनका कहना है कि छापामारी दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकली इंजन ऑयल प्लास्टिक के ड्रमों में से बरामद हुआ है, जिनको आगे भरने वाले नामी कंपनियों के जैसे दिखने वाले डिब्बे बरामद हुए हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने संबंधित कंपनियों के प्रबंधकों को बुलाकर इसकी जांच करवाई, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित अन्य धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी की पहचान संदीप कौशिक निवासी एवरग्रीन रैजीडैंसी, पीरमुछल्ला (जीरकपुर) के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक, जीरकपुर के भबात स्थित गोडाउन एरिया से पुलिस विभाग को किसी एक गोदाम के अंदर नकली इंजन ऑयल बनाने की शिकायत मिली, जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू की और मौका पाकर शुक्रवार शाम ए.एस.पी. गजलप्रीत के नेतृत्व में गोडाउन में छापामारी को अंजाम दिया। दूसरी ओर, पुलिस पार्टी को देख गोडाउन में काम करने वाले कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने गोडाउन में बड़े और भारी भरकम ड्रमों में इंजन ऑयल बरामद हुआ और इसकी जांच के लिए मौके पर फोरैंसिक विभाग की टीम से जांच करवाई। जबकि गोडाउन के मालिक से इतनी बड़ी मात्रा से बरामद हुए इंजन ऑयल को लेकर पूछताछ की, लेकिन गोडाउन मालिक पुलिस के सवालों का जवाब देने में असमर्थ रहा। ये देख पुलिस ने पैट्रोलियम पदार्थ का निर्माण करने वाली निजी कंपनियों के नुमाइंदों के साथ संपर्क साधकर मौके पर बुलवाया और पंजाब सरकार के उन अधिकारियों को बुला लिया, जो इसकी देखरेख का काम करते हैं। वहीं, दोनों ने गोडाउन से भारी मात्रा में बरामद हुए इंजन ऑयल व अन्य पदार्थ की जांच की, जिसके बाद सैंपल्स भरकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं और पुलिस ने आगामीं जांच तक के लिए गोडाउन को नायब तहसीलदार कशिश गर्ग की मौजूदगी में सील करके बंद कर दिया है। कोट्स ::: पुलिस विभाग के पास लंबे समय से गोडाउन एरिया में नकली इंजन ऑयल बनने की शिकायत मिल रही थी, जिसको लेकर शुक्रवार को छापेमारी की तो वहां भारी मात्रा से नकली इंजन ऑयल व कूलेंट मिला है, जिसको लेकर फैक्टरी मालिक से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट व अन्य धाराओं तहत केस दर्ज करके फैक्टरी सील कर दी गई है। -गजलप्रीत कौर, ए.एस.पी. जीरकपुर पुलिस विभाग। फाेटो नंबर-03एमएचएल600 जीरकपुर के गोडाउन एरिया से नकली इंजन ऑयल बनाने वाली फैक्टरी के सामान की जांच करती पुलिस। फोटो नंबर-03एमएचएल601 जीरकपुर से पुलिस ने बरामद किए नामकी कंपनियों जैसे दिखने वाले नकली इंजन ऑयल के डिब्बे।