Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च। शहर में इमिग्रेशन फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना इंडस्ट्रियल एरिया (I/A) में एफआईआर नंबर 40 दर्ज की गई है। यह शिकायत पूरन सिंह निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ने दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक परिचित को विदेश भेजने के नाम पर करीब 49 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में विक्रम सिंह, हरसिमरन सिंह, बलजोत सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये सभी Raj Immigration Services से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनका दफ्तर Elante Mall में स्थित है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को विदेश भेजने का भरोसा दिलाकर बड़ी रकम हासिल की, लेकिन बाद में न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 61(2)(B) और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है।