Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
दिनेश मौदगिल लुधियाना 27 मार्च : वर्तमान समय में पहरावे की दुनियां में युवा वर्ग को स्टाइलिश और कुछ हटकर परिधान चाहिएं। जिससे उनके आकर्षण को चार चांद लग सके। ऐसे ही महिलाओं के लिए मुंबई की प्रख्यात डिज़ाइनर नौशीना कुछ खास आकर्षण वाले परिधान लेकर लुधियाना आईं हैं। जिसमें शरारा और गाउन विशेष रूप से शामिल हैं। पार्क प्लाजा में लगी एक प्रदर्शनी में उन्होंने स्टाल लगाया है। उनके द्वारा तैयार डिज़ाइन आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। सेलिब्रिटीज के लिए भी बना चुकी हैं परिधान नौशीना ने बताया कि वह कई सेलिब्रिटीज के लिए भी परिधान तैयार कर चुकी हैं।। उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और अल्का याग्निक सहित कई खास लोगों के लिए भी ड्रेस तैयार कर चुकीं हैं। नौशीना ने बताया कि कलेयर्स इंस्टीट्यूट बांद्रा मुंबई से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और पिछले 7 वर्षों से वह ड्रेस डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़ी हुई है। अपने दिमाग की सोच से ही तैयार करतीं हैं क्रिएशन उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वही क्रिएशन तैयार करती हैं जो उनके दिमाग की सोच होती है और हर बार कुछ हटकर डिजाइन तैयार करने का प्रयास करती है, जो पब्लिक को काफी पसंद आती है। उन्होंने कहा कि खुद की क्रिएशन और ड्राइंग तैयार करके ही वह ड्रेस तैयार करती है। नए डिज़ाइन देखकर लोग हो रहे आकर्षित उन्होंने बताया कि टिशु, क्रेप और जॉर्जेट फैब्रिकस का ही वह इस्तेमाल करती हैं और इस पर मोडिंग, पोजीशन और प्रिंट्स वर्क के साथ ही डिजाइनिंग करती है। उन्होंने बताया कि मुंबई में मौजूदा समय में यूथ में जैकेट, ब्लेजर और गाउन का ही ज्यादा क्रेज है। लुधियाना में आकर उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है क्योंकि नए डिज़ाइन देखकर लोग आकर्षित हो रहे हैं।