Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
होशियारपुर//यूटर्न/28 मार्च। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज सर्विसेज क्लब, होशियारपुर में जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रहे करीब 30 लाख रुपए की लागत से नवीनीकरण किए गए जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल जिले के युवाओं को फिटनेस और खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस जिम के नवीनीकरण कार्य में सेंचुरी प्लाईवुड की ओर से विशेष सहयोग दिया गया है। उन्होंने कंपनी के चेयरमैन पद्म श्री सज्जन भजनका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र के सहयोग से इस तरह की परियोजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि आज इस जिम की नए सिरे से शुरुआत की गई है, जिसमें आधुनिक मशीनों और विश्वस्तरीय सुविधाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने होशियारपुर वासियों, विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस जिम की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। उन्होंने बताया कि यहां बहुत ही वाजिब फीस पर उच्च स्तर की फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी जानकारी दी कि महिलाओं के लिए विशेष रूप से फ्री फिटनेस सैशन की शुरुआत की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं फिटनेस गतिविधियों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को नशों से दूर रहकर खेल और फिटनेस की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे जिम केंद्र इस अभियान को मजबूती देने में सहायक हैं। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि 1 अप्रैल से सर्विसेज क्लब में स्थित स्वीमिंग पूल की भी शुरुआत की जाएगी, जिसमें भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि लोग बेहतर खेल और फिटनेस सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस मौके पर सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी मंगेश सूद, संयुक्त सचिव आदित्य राणा, मैनेजर सर्विसेज क्लब रमिंदर सिंह, सेंचुरी प्लाईवुड के एचआर हैड बी.एस. जायसवाल, प्रोजेक्ट हैड बी.एल. शर्मा और एचआर मैनेजर रोहित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।