Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के तहत पंजाब में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंजाब ने अंतरराष्ट्रीय संस्था Jhpiego के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए समझौता किया। यह समझौता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षरित हुआ। इस पहल का उद्देश्य प्रजनन, मातृ, नवजात, शिशु और किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। डिजिटल और डेटा आधारित तकनीकों की मदद से उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे एंटीनैटल, इंट्रानेटल और पोस्टनैटल देखभाल बेहतर होगी। इस सहयोग के तहत लाभार्थी ट्रैकिंग सिस्टम, आईओटी उपकरण और लेबर रूम मॉनिटरिंग सिस्टम को एकीकृत किया जाएगा, जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजातों की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण, निगरानी और नीति स्तर पर सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।