Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/29 मार्च। अमृतसर में वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या में नाम आने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले लालजीत भुल्लर को रविवार कोर्ट में फिर पेश किया गया। अदालत ने भुल्लर को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पिछले दिनों मामला दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों को अमृतसर की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने पुलिस को पांच दिन का रिमांड दिया था। इस दौरान पुलिस ने उनसे पूछताछ की और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। वेयरहाउस के डीएम रंधावा ने 21 मार्च को अपने घर में सुसाइड किया था। पुलिस ने इस मामले में लालजीत भुल्लर, उनके पिता और पीए के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज किया था। पिछले दिनों अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान जुटाए सबूत किए पेश पांच दिन की रिमांड अवधि आज पूरी हो गई थी। पुलिस ने रिमांड के दौरान जुटाए गए सबूत और पूछताछ से संबंधित जानकारी अदालत के सामने पेश किए। लालजीत भुल्लर पहली बार विवादों में नहीं फंसे, इससे पहले भी वह लाल किला हिंसा, जातिवादी टिप्पणी से लेकर मंत्री बनते ही स्टंटबाजी को लेकर वह सुर्खियों में रह चुके हैं। हालांकि हर बार उन्हें पार्टी और सरकार का साथ मिलता रहा। कभी सफाई देकर तो कभी माफी मांगकर वह हमेशा बचते रहे। हालांकि इस बार वह सीधे अफसर के सुसाइड केस में फंस गए। ---