Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 29 March । शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामलों में मनीमाजरा और सेक्टर-46 में चोरों ने बेखौफ होकर दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। मनीमाजरा क्षेत्र में एक कॉन्स्टेबल की बुलेट बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल जसबीर सिंह, जो सेक्टर-45 पुलिस चौकी में तैनात हैं, ने अपनी बाइक रात को सुभाष नगर स्थित घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए बाहर आए तो बाइक गायब मिली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक लेकर किशनगढ़ की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। दूसरी घटना सेक्टर-46 की है, जहां दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा को चोरों ने महज कुछ सेकंड में चोरी कर लिया। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो युवक, जो नाबालिग प्रतीत हो रहे हैं, वारदात को अंजाम देते हैं। एक युवक निगरानी करता है, जबकि दूसरा तेजी से लॉक खोलकर स्कूटी स्टार्ट करता है और दोनों मौके से फरार हो जाते हैं। दोनों घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।