Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/30 मार्च।जालंधर के थाना नंबर 6 में एक 10वीं कक्षा के छात्र को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद देर रात जमकर हंगामा देखने को मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके 17 वर्षीय बेटे को बिना किसी ठोस कारण के छह घंटे से अधिक समय तक थाने में बैठाकर रखा गया और उन्हें उससे मिलने भी नहीं दिया गया।परिवार का कहना है कि पुलिस ने दोपहर में उनके बेटे को घर से उठाया। जब वे उसकी तलाश में अलग-अलग थानों के चक्कर काटते रहे, तब देर रात पता चला कि उसे थाना नंबर 6 में रखा गया है। परिजनों का आरोप है कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने गेट बंद कर दिए और उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान छात्र की मां ने रोते हुए कहा कि अगर उसके बेटे को कुछ हुआ तो वह थाने के बाहर अपनी जान दे देगी।लड़के के पिता ने भी पुलिस पर दुर्व्यवहार और धमकाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें डराया-धमकाया और सही जानकारी नहीं दी।वहीं, पुलिस का कहना है कि एक नाबालिग लड़की से मोबाइल छीनने के मामले में संदेह के आधार पर छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच कानून के तहत की जाएगी।