Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पानीपत/यूटर्न/30 मार्च। इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह के संबंध में क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह दिनांक 7 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली स्थित इग्नू मुख्यालय, मैदान गढ़ी में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर इग्नू मुख्यालय पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इस वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन इग्नू के सभी क्षेत्रीय केंद्रों पर एक साथ किया जाएगा, जिससे करनाल क्षेत्रीय केंद्र से जुड़े विद्यार्थियों को भी इस महत्वपूर्ण अवसर में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि केवल वही विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हो सकेंगे, जिन्होंने निर्धारित 600 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा किया है तथा अपनी उपस्थिति की सहमति प्रदान की है। क्षेत्रीय केंद्र द्वारा चयनित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को ही दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जा सके। दीक्षांत समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों को उनके डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रम स्थल पर ही प्रदान किए जाएंगे। जो विद्यार्थी किसी कारणवश समारोह में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, वे किसी भी कार्यदिवस पर क्षेत्रीय केंद्र करनाल से अपने प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिन विद्यार्थियों ने डाक द्वारा अपना प्रमाण पत्र माँगा है उन्हें डाक द्वारा उनका प्रमाण पत्र दीक्षांत समारोह उपरान्त भेज दिया जायेगा। डॉ. धर्मपाल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक अपना पंजीकरण शुल्क जमा किया है और जिन्हे क्षेत्रीय केंद्र द्वारा बुलाया जायेगा केवल वही विद्यार्थी अपनी डिग्री लेने पहुंचे अन्य किसी विद्यार्थी को दीक्षांत समारोह वाले दिन डिग्री नहीं प्रदान की जाएगी अंत में उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और सभी पात्र विद्यार्थियों को इसमें भाग लेकर अपने शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाना चाहिए।