Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
कानपुर/यूटर्न/31 मार्च। यह महानगर आजकल मिट्टीखोरों के शिकंजे में है। कुल मिलाकर इन मिट्टी खोरों की वजह से ही कानपुर की जमीन खतरे में है। हाल के मामले का संबन्ध महाराजपुर थाना क्षेत्र से है। जहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। यहां महुआगांव के मजरा शीतलपुर, नागापुर के मजरा पतारी और सरसौल के मजरा रामपुर में भारी मात्रा में मिट्टी का अवैध उत्खनन पकड़ा गया है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों को गांव वालों ने बताया कि पिछले एक महीने से लगातार मिट्टी की खुदाई और बिक्री की जा रही थी। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा से शिकायत की, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। जब यहां कानूनगो अजीत सिंह, तीनों क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उनकी जांच में पाया गया कि नागापुर के पतारी में 97 घनमीटर मिट्टी निकालने की अनुमति के खिलाफ वहां से 1350 घनमीटर मिट्टी का अवैध खनन किया गया। इसी प्रकार, रामपुर में 1440 घनमीटर और शीतलपुर में 750 घनमीटर मिट्टी का अवैध उत्खनन कर बेचा गया। एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा के मुताबिक तीनों गांवों में निजी जमीनों पर अवैध खनन के इस मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।