Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/31 मार्च। ,एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) को PACL (पर्ल्स ग्रुप) घोटाले में बड़ी सफलता मिली है। PMLA स्पेशल कोर्ट ने 30 मार्च को 455 अचल संपत्तियों को जस्टिस आर.एम्. लोढ़ा समिति को सौंपने का आदेश दिया है। इन संपत्तियों की कुल बाजार कीमत करीब 15,582 करोड़ रुपये है। इस फैसले से लाखों निवेशकों को उनका पैसा वापस मिलने की उम्मीद जगी है। ईडी के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में PACL मामले में कुल 27,030 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं, जिनमें भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में स्थित संपत्तियां भी शामिल हैं। अब लोढ़ा कमेटी इन संपत्तियों को बेचकर निवेशकों को पैसा लौटाएगी। जैसे-जैसे कोर्ट संपत्तियां कमेटी को सौंपेगा, वैसे-वैसे रिफंड की प्रक्रिया तेज होती जाएगी। गौरतलब है कि PACL लिमिटेड ने 1990 के दशक के अंत से 2014 तक अवैध पोंजी स्कीम चलाई। कंपनी ने कृषि भूमि खरीदने और विकसित करने के नाम पर लोगों से पैसा जमा करवाया, लेकिन ज्यादातर मामलों में न तो जमीन दी गई और न ही पैसा लौटाया गया। इस घोटाले में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी सामने आई।सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) ने 2014 में मामला दर्ज किया था, जबकि 2016 में सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ने जस्टिस लोढ़ा कमेटी के गठन का आदेश दिया। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम से भंगू परिवार और सहयोगियों ने कई संपत्तियां खरीदीं। अब ईडी ने निवेशकों से अपील की है कि वे लोढ़ा कमेटी या सेबी पोर्टल पर अपना क्लेम जल्द दर्ज कराएं, ताकि उन्हें रिफंड मिल सके। यह कदम लाखों पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।