Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
भारत–चीन संबंधों पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सकारात्मक प्रगति देखी जा रही है और भारत इस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।
नई दिल्ली: चीन की यात्रा करते समय या चीन के रास्ते आवागमन (ट्रांजिट) के दौरान उचित सावधानी बरतने की सलाह भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारतीय नागरिकों को दी है। यह ताज़ा निर्देश पिछले महीने भारतीय महिला पेमा वांगजोम थांगडोक के साथ चीन के शंघाई में ट्रांजिट हॉल्ट के दौरान हुए कड़वे अनुभव के बाद जारी किए गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि चीन की यात्रा करने वाले या चीन के रास्ते से गुजरने वाले भारतीयों को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि बीजिंग अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रा नियमों का सम्मान करेगा। रणधीर जायसवाल ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश पूरी तरह से भारत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह बात पहले भी कई बार कही जा चुकी है और इस मामले में किसी भी तरह के हस्तक्षेप की भारत को आवश्यकता नहीं है। भारत–चीन संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल रही है और भारत इस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। पिछले महीने पेमा वांगजोम थांगडोक लंदन से जापान जाते समय ट्रांजिट हॉल्ट के लिए चीन के शंघाई में उतरी थीं। उन्होंने बताया कि उनका राज्य अरुणाचल प्रदेश होने के कारण चीनी अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट अमान्य बताते हुए उन्हें रोक लिया था। बाद में स्थानीय भारतीय दूतावास से संपर्क करने पर उन्हें सहायता मिली। इस घटना की भारत ने कड़ी निंदा की थी। हालांकि, चीन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि थांगडोक को हिरासत में नहीं लिया गया था।