Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब 4 जनवरी। पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के लिए जल्द सख्त कानून बनेगा। इसको लेकर बनाई विधानसभा कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) के जॉइंट सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने दी। पन्नू ने ये भी कहा कि यह कानून सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों की बेअदबी पर लागू होगा। इस कानून के तहत बेअदबी के दोषी को आजीवन उम्रकैद और बेअदबी की कोशिश करने पर 3 से 5 साल तक कैद का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, कानून इतना सख्त है कि इसमें न तो आरोपी को जमानत मिलेगी और न ही आपस में राजीनामा किया जा सकेगा। इस कानून का बिल 15 जुलाई को विधानसभा में पेश हुआ था। जिसके बाद इसे कमेटी के पास भेजा गया था। आप का ये बयान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के सरकार को बेअदबी करने वालों पर सख्त कानून बनाने के लिए कहने के बाद आया है। आप नेता पन्नू ने कहा कि अकाल तख्त जत्थेदार का आदेश सिर-मत्थे है। अकाल तख्त जत्थेदार का सुझाव कबूल है पन्नू ने कहा कि, जत्थेदार अकाल तख्त साहिब ने कल बयान दिया था कि पंजाब सरकार बेअदबी पर सख्त कानून बनाए, ताकि आगे से कोई बेअदबी करने की कोशिश न कर पाए। उन्होंने कहा कि आपका सुझाव मान्य है। सरकार बेअदबी पर सख्त कानून बनाने के लिए एक प्रस्ताव लेकर आई थी। इस मामले में विधानसभा की एक कमेटी बनाई गई है। किसी भी धर्म का ग्रंथ हो, सबको लेकर लागू होगा पन्नू ने आगे कहा- कमेटी ने अलग-अलग धर्मों के लोगों से बहुत सारी मीटिंग की हैं। लोगों से सभी सुझाव लिए गए हैं। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द ही पेश करेगी और विधानसभा में बेअदबी पर सख्त कानून बनाया जाएगा। धर्मग्रंथ किसी भी धर्म का हो, उसकी बेअदबी पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार सख्त कानून बनाने की कार्रवाई जल्द ही पूरा करेगी। यह राज्य का कानून होगा। ----