Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/1 अप्रैल। पंजाब सरकार और पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति (प्रमोशन) देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाता है। इसी कड़ी के तहत, लुधियाना देहाती में तैनात सब-इंस्पेक्टर कमलदीप कौर और किरनदीप कौर को आज पदोन्नत कर इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया। ​एसएसपी (SSP) डॉ. अंकुर गुप्ता ने दोनों महिला अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ​ईमानदारी और सेवा का मिला फल:-​काबिलेगौर है कि इंस्पेक्टर कमलदीप कौर और इंस्पेक्टर किरनदीप कौर लुधियाना देहाती के विभिन्न थानों और चौकियों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी पहचान एक ईमानदार और अनुभवी अधिकारी के रूप में होती है। ​समाज सेवा: महिला थाने में मुख्य अधिकारी के रूप में तैनात रहते हुए उन्होंने कई विवादों को सुलझाकर टूटने की कगार पर खड़े घरों को दोबारा बसाया। ​कर्तव्यनिष्ठा: विभाग का कहना है कि उनकी इसी ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह तरक्की दी गई है। ​परमात्मा का किया धन्यवाद ​पत्रकारों से बातचीत करते हुए दोनों महिला अधिकारियों ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा: ​"हम आज बहुत खुश हैं और सच्चे दिल से वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करती हैं। जिस तरह हमने अब तक अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाई है, भविष्य में भी इसी तरह समाज और विभाग की सेवा करती रहेंगी।"