Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पानीपत, यूटर्न 1 अप्रैल । प्रसार भारती दिल्ली से सुपरीडेंट के पद से रिटायर होने पर दिल्ली स्थित कार्यालय और ददलाना में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में डिप्टी डायरेक्टर जनरल प्रसार भारती विजय कुमार बलेजा और स्टाफ सदस्यों द्वारा राममेहर शर्मा को प्रतीक चिन्ह, पगड़ी, शाल और माला भेंटकर सम्मानित किया गया। डिप्टी डायरेक्टर जनरल बलेजा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज शर्मा जी के विदाई समारोह से दिल खुश भी है और अंदर से दुखी भी है। खुशी इस बात कि है शर्मा सरकार द्वारा दी गई अपनी जिम्मेदारियों से हंसी-खुशी रिटायर्ड हो रहे हैं। और दुःख इस बात का है कि ये हमसे दूर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शर्मा जी अपने कार्य के प्रति समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ रहे हैं। उन्होंने अपने कार्य में कभी विलंब नहीं किया। ये आज अपने पद से रिटायर्ड जरुर हो रहे हैं परंतु हमारे दिल में हमेशा इनके लिए मान सम्मान बना रहेगा। हम उम्मीद करते हैं कि हमें आगे भी समय-समय पर इनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। गांव में पहुंचने पर कार्यकारी निदेशक एम.एल. डहरिया, कमांडेंट सीआईएसएफ दीपक मणि तिवारी एवं परिजनों द्वारा राममेहर शर्मा का पुष्पगुच्छ, शाल और मालाओं द्वारा स्वागत किया गया। डहरिया एवं दीपक मणि तिवारी ने कहा कि कोई व्यक्ति जब सरकारी नौकरी ज्वाइन करता है उसी दिन उसकी रिटायरमेंट का समय निश्चित हो जाता है। किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा बेदाग छवि के सेवानिवृत्त होना बहुत बड़ी उपलब्धि होता है। वंही राममेहर शर्मा ने भरे मन से कहा कि रिटायरमेंट के बाद आपसे दूर होने का गम मुझे भी है परंतु जब भी आप लोग मुझे याद करेंगे मैं आपके बीच में आता रहूंगा। जितना मान सम्मान आप लोगों ने मुझे दिया मैं उसका उम्र भर आभारी रहूंगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक के.के. झां, महाप्रबंधक संजय कुमार, इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह, पी.एन. त्रिपाठी, डी.एस. राणा, अजय कुमार, मास्टर गोपीचंद शर्मा, सतनारायण शर्मा, मनीराम, सतबीर शर्मा, कश्मीरी लाल शर्मा, खुशीराम शर्मा, सेवाराम के अलावा समस्त स्टाफ सदस्य और सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।