Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/यूटर्न/1अप्रैल।मुबारकपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां चार अज्ञात युवकों ने 16 वर्षीय किशोर का अपहरण कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसे किशोर ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निखिल (16) पुत्र दीपक कुमार शाम करीब 3:30 बजे घर के बाहर निकला था। इसी दौरान चार युवकों ने उसे गली में घेर लिया और जबरन कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर वह खुद को एक अज्ञात स्थान पर पाया, जहां आरोपी उसे पकड़कर बैठे थे। आरोपियों के बीच बातचीत में यह बात सामने आई कि वे उसके हाथ-पैर काटकर उससे भीख मंगवाने की योजना बना रहे थे। जब निखिल ने विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा निखिल किसी तरह शोर मचाते हुए वहां से भाग निकला और खुद ही आग बुझाई। इसके बाद वह सड़क तक पहुंचा और एक ऑटो चालक को रोककर अपनी आपबीती बताई। ऑटो चालक उसे करीब शाम 6:15 बजे उसके घर के पास छोड़ गया। गंभीर रूप से झुलसे निखिल को परिजन तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे पहले जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ और बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। निखिल सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता रेहड़ी पर कुलचे-छोले बेचते हैं, जबकि बड़ा भाई सैलून में काम करता है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 365 (अपहरण) और 120-बी (षड्यंत्र) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।