Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/1 अप्रैल। शहर में ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी घरों, दुकानों और संस्थानों के लिए 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली अपनाना अनिवार्य कर दिया गया है।नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त चालान किए जाएंगे। यह निर्णय नगर निगम आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। नगर निगम का कहना है कि इस व्यवस्था से कचरा संग्रहण प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी, रीसाइक्लिंग को बढ़ावा मिलेगा और लैंडफिल पर बोझ कम होगा। साथ ही यह पहल शहर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने में मदद करेगी। सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें। जल्द शुरू होंगे चेकिंग अभियान नगर निगम जल्द ही शहर के सभी सेक्टरों में सघन जांच अभियान चलाएगा। इस दौरान यदि कोई घर, दुकानदार या संस्थान कचरा अलग-अलग नहीं करता या नियमों का पालन नहीं करता पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। चार अलग-अलग डिब्बों में करना होगा कचरा अलग • हरा डिब्बा: गीला कचरा जैसे रसोई का कचरा • नीला डिब्बा: सूखा कचरा जैसे कागज, प्लास्टिक, धातु • काला डिब्बा: घरेलू खतरनाक कचरा • लाल डिब्बा: बायोमेडिकल व सैनिटरी कचरा जैसे मास्क, ग्लव्स, पट्टियां, एक्सपायर्ड दवा।