Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब 4 जनवरी। पंजाब के गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के रिश्तेदार संदीप सिंह रंधावा अचानक से करोड़पति बन गए है। उन्होंने 200 रुपए के लॉटरी टिकट से 1.50 करोड़ रुपए का इनाम जीता है। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। खास बात ये है कि संदीप सिंह को इस लौटरी का टिकट दुकानदार ने 3 घंटे पहले ही जबरन थमाया था। इसके बाद जब शाम को उन्हें लौटरी में 1.50 करोड़ रुपए का इनाम जीतने के बारे में बताया गया तो वे हैरान रह गए। इसकी जानकारी उन्होंने परिवार को दी तो सभी खुशी से उछल पड़े। सभी ढोल बजवाते हुए तुरंत दुकानदार के पास पहुंचे और लौटरी का टिकट जमा कराया। बता दें कि पांच दिन पहले ही पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान बलकार सिंह ने 7 रुपए की लॉटरी से एक करोड़ रुपए का इनाम जीता है। किसान बलकार सिंह ने 24 दिसंबर को सरहिंद के बिट्टू लॉटरी स्टॉल से सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट खरीदा था। दुकानदार ने जबरन दिया टिकट गुरदासपुर के गांव हरदौबथवाला निवासी संदीप सिंह रंधावा ने बताया कि वह शाम करीब 3-3:30 बजे बाजार में खरीदारी करने गए थे। बेदी लॉटरी स्टॉल पर पहुंचने पर उसके मालिक मोहन लाल ने उन्हें जबरदस्ती 200 रुपए का पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का टिकट दे दिया। इस लॉटरी का परिणाम उसी शाम 6 बजे घोषित होना था। संदीप के मुताबिक, शाम को परिणाम का पता चला कि वे 1.50 करोड़ रुपए के विजेता बन गए हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ बेदी लॉटरी स्टॉल पर जाकर अपना विजयी टिकट जमा करवा दिया। ----