Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/1 अप्रैल।चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने शहरवासियों के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से “संडे : उनप्लग टू रिकनेक्ट ” नामक नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत लोगों से हर रविवार मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से दूरी बनाकर वास्तविक जीवन में जुड़ने की अपील की गई है। मेयर ने बढ़ती डिजिटल लत को “अदृश्य महामारी” बताते हुए कहा कि इकोनॉमिक्स सर्वे 2025–26 के अनुसार लगभग 15% युवा मध्यम से गंभीर तकनीकी लत से प्रभावित हैं और अवसाद के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस पहल के तहत हर रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वैच्छिक रूप से डिजिटल ब्रेक लेने का सुझाव दिया गया है, ताकि परिवार एक-दूसरे के साथ समय बिता सकें। लोगों को शहर के प्रमुख गार्डन और हरित क्षेत्रों जैसे ज़ाकिर हुसैन रोज गार्डन , जापानीज गार्डन चंडीगढ़ , बॉउंगाइंविल्ले गार्डन चंडीगढ़ और टेरेस Garden चंडीगढ़ में जाकर प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि कम स्क्रीन टाइम से नींद बेहतर होती है, एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक संतुलन में सुधार आता है। उन्होंने शहरवासियों से इस पहल को सफल बनाने की अपील की है, ताकि नोटिफिकेशन की बजाय रिश्तों और संवाद को प्राथमिकता दी जा सके।