Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हुशियारपुर दलजीत अजनोहा हुशियारपुर/यूटर्न/2अप्रैल। बहुजन समाज पार्टी पंजाब के जनरल सचिव ठेकेदार भगवान दास सिद्धू, हलका चबेवाळ के इंचार्ज एडवोकेट पलविंदर माना, जिला अध्यक्ष दलजीत राय ने विधानसभा हलका गढ़शंकर के गांव नूरपुर जट्टां में संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी के बुत की हुई बेअदबी की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सरकार बेअदबी करने वाले दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे और सख्त सजा का प्रावधान करे। उन्होंने कहा कि बार-बार डॉ. अंबेडकर के बुतों को नुकसान पहुंचाना किसी गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है और पंजाब के माहौल को और खराब करने की साजिश घड़ी जा रही है जो बहुत चिंताजनक है। बसपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में आप सरकार के चलते अब तक 9 बार बाबा साहिब के बुतों की बेअदबी हो चुकी है, पर बसपा द्वारा वार-वार मांग करने के बावजूद न तो पंजाब की 'आप' सरकार ने और न ही केंद्र की भाजपा सरकार ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों की यह चुप्पी साबित करती है कि केंद्र और पंजाब की दोनों सरकारों की मानसिकता अंबेडकर विरोधी है और ये पार्टियां डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। इन अंबेडकर विरोधी मानसिकता वाली सरकारों को लोग जल्द ही चलता कर देंगे। बसपा नेताओं ने कहा कि बसपा पंजाब के अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी की अगुवाई हेठ पंजाब संभालो मुहिम सफलता पूर्वक आगे बढ़ रही है, जिससे पंजाब वासियों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी गैरकानूनी, गैरसामाजिक कार्यवाहियों अंजाम दी जा रही हैं।