Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
2027 में मोदी की अगुवाई में पंजाब में भाजपा सरकार तय: नायब सिंह सैनी आप सरकार पर सीधा हमला — “झूठे वायदों से सत्ता पाई, नशे-बेरोजगारी से पंजाब तबाह” चंडीगढ़/पटियाला, 4 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झूठे वायदों के दम पर सत्ता में आई आप सरकार ने चार साल में पंजाब को नशे, बेरोजगारी और वायदाखिलाफी के दलदल में धकेल दिया है। हरियाणा-पंजाब सीमा के निकट पटियाला जिले के घनौर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि आप सरकार का मॉडल पूरी तरह फेल हो चुका है। “महिलाओं को ₹1000 देने का वायदा आज तक अधूरा है, बुजुर्गों की पेंशन 2500 की जगह 1500 ही मिल रही है, वह भी महीनों की देरी से। नशामुक्त पंजाब का नारा देकर नशा और बढ़ा दिया गया,” उन्होंने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने जो कहा, वो करके दिखाया — ₹500 में सिलेंडर, महिलाओं को ₹2100 की आर्थिक सहायता, बुजुर्गों को देश की सबसे अधिक ₹3200 पेंशन, 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद। “यही मॉडल पंजाब में लागू होगा,” सैनी ने दो टूक कहा। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि “शाम पांच बजे के बाद आप सरकार के दरवाजे बंद हो जाते हैं। ये लोग शंख की तरह हैं — बजाने पर आवाज़ तो आती है, लेकिन देने को कुछ नहीं।” सैनी ने कहा कि कांग्रेस पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे, लेकिन आप सरकार ने तो उसे भी पीछे छोड़ दिया, आज इनके मंत्री जेल में हैं और आम आदमी का पैसा लूटा जा रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को पूरे सम्मान के साथ मनाया, 350 रक्तदान शिविर लगाए गए, विश्वविद्यालयों के नाम गुरुओं के नाम पर रखे गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कुरुक्षेत्र आकर गुरु साहिब को नमन किया। “भाजपा ही गुरुओं के बलिदान को सच्चा सम्मान दे सकती है,” उन्होंने कहा। सभा के अंत में नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “पंजाब का भविष्य भाजपा के साथ है। 2027 में पंजाब भाजपा के साथ होगा। मोदी जी के नेतृत्व में पंजाब को भी हरियाणा की तरह विकास की रफ्तार दी जाएगी।” जनसभा को पूर्व मंत्री असीम गोयल, महारानी परनीत कौर, पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा और आयोजक विकास शर्मा ने भी संबोधित किया।