Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/यूटर्न/2अप्रैल।साउथ सिटी सोसाइटी के पास देर रात एक बाइक सवार झपटमार ने व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित आशीष शर्मा (39) ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे वह अपनी सोसाइटी के पास एक परिचित को एक्टिवा चलाना सिखा रहा था। वह खुद स्कूटी के पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।