Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
मुंबई/यूटर्न/2अप्रैल। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में भूमि अभिलेख विभाग के पुनर्गठन को मंजूरी दी गई। इस निर्णय के तहत कुल 10,683 पदों को स्वीकृति दी गई है, जिनमें 9,638 नियमित और 1,045 संविदा पद शामिल हैं। इससे विभाग के कामकाज में तेजी आएगी। वेतनश्रेणी में वृद्धि भूकरमापकों की वेतनश्रेणी S-6 से बढ़ाकर S-8 करने का निर्णय लिया गया है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। नई पदोन्नति संरचना * ‘परिरक्षण भूमापक’ नियुक्ति का पहला स्तर होगा * ‘परिरक्षण भूमापक (चयन श्रेणी)’ नया पद * इसी संवर्ग से ‘शिरस्तेदार’ पद पर पदोन्नति संभव सरकार ने सेवा नियमों में भी आवश्यक संशोधन के निर्देश दिए हैं, जिससे कर्मचारियों को बेहतर करियर प्रगति के अवसर मिल सकें।