Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/2अप्रैल। श्री अवधूत आश्रम पिहोवा मार्ग कुरुक्षेत्र में परम पूज्य परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज की अनुकंपा से बड़े गुरु जी अवधूत जी महाराज के बोध दिवस एवं आश्रम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 29 मार्च से चल रहे रुद्रचंडी महायज्ञ में संत महात्माओं और श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली। आज चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर महायज्ञ की पूजा पूर्ण आहुति परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज के साथ संत समाज द्वारा की गई उन्होंने यज्ञ एवं रुद्रचंडी महायज्ञ के बारे में बताया कि भगवान शिव अति शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता है वो प्रसन्न होकर अपने भक्तों को भक्ति और मुक्ति प्रदान करते है। यज्ञ में संत महामंडल की संरक्षक एवं अनेक राज्यों में स्थापित मठ मन्दिर आश्रमों की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं देश -विदेश से आए कई संत महात्माओं के साथ महंत श्रीमहंत बंशी पुरी, महंत गुरुभगत सिंह, महंत ब्रह्मा नन्द हरिद्वार, महंत नरेश पुरी,महंत ऋषभ देव नोएडा,महंत ईश्वर दास, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,महंत दीपक प्रकाश,स्वामी दर्शन दास,स्वामी देवी शरण दास, स्वामी गंगा दास,स्वामी मंगल नाथ, महंत राम मुनि हरिद्वार, महंत सुनील दास,महंत स्नेह दास,महंत वीर पुरी,महंत हरिओम परिवाजाक्र इत्यादि संत मौजूद रहे। यज्ञ उत्तर भारत के प्रख्यात यज्ञाचार्य पण्डित सोम दत्त भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. सत्यम कौशिश आयुर्वेदाचार्य, डॉ. रितन कौशिश आयुर्वेदाचार्य, पण्डित रमेश शर्मा, ईश्वर गोड्डा पाटिल कर्नाटक, डॉ. रितजा पुणे, शिवम संबल, प्रोफसर डॉ. सपना, स्वामी मंगल मूर्ति, स्वामी महातपा, चेतन मुनि,उमेश गर्ग, अमित कौशिश इत्यादि श्रद्धालु उपस्थित रहे और विशाल भंडारा आयोजित हुआ।