Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/2/अप्रैल। थाना सदर रायकोट की पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में पति-पत्नी समेत दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एस.आई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला बलजिंदर कौर (पत्नी हरजीत सिंह) ने आरोप लगाया है कि आरोपी अवतार सिंह पुत्र दर्शन सिंह जो कि उनका पड़ोसी है, पिछले दो महीनों से उस पर गलत नजर रख रहा था और उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पीड़ित महिला ने बताया कि बीती 25 मार्च की सुबह जब वह अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी, तो अवतार सिंह वहां अपने एक साथी गुरदीप सिंह उर्फ गोपा के साथ खड़ा था और उसे गलत इशारे कर रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस घटना के कुछ देर बाद जब वह दोबारा गली में काम कर रही थी, तो अवतार सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ वहां आ गया। वहां उन्होंने महिला के साथ हाथापाई की और उसे बेइज्जत करने की कोशिश की। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने दखल देकर मामला शांत करवाया, जिसके बाद पीड़ित महिला के देवर हरदीप सिंह ने उसे सिविल अस्पताल रायकोट में भर्ती करवाया। थाना सदर रायकोट की पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर आरोपी अवतार सिंह और उसकी पत्नी मनजीत कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।