Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ /यूटर्न/2अप्रैल। शहर में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब सेक्टर-37 स्थित बीजेपी के पंजाब मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, जबकि इमारत की दीवारों पर भी छर्रों के निशान पाए गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले में ग्रेनेड जैसे विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। एक वायरल वीडियो में संदिग्ध वस्तु दिखाई दे रही है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को हमले की पूरी घटनाक्रम की अहम जानकारी मिली है। फुटेज में एक व्यक्ति संदिग्ध वस्तु फेंकते हुए नजर आता है, जिसके बाद धमाका होता है और वह तुरंत मौके से फरार हो जाता है। अन्य कैमरों की जांच में दो संदिग्धों की पहचान की गई है, जो घटना के समय आसपास मौजूद थे। जांच के दौरान पुलिस ने जिस बाइक का सुराग लगाया, उसकी नंबर प्लेट फर्जी निकली। इससे साफ है कि हमलावरों ने पहले से ही योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब तकनीकी और मानव खुफिया तंत्र के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे समय में जब शहर में पहले से ही कई संवेदनशील स्थानों पर धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहरभर में गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया है, जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं आतंकी एंगल, गैंगस्टर कनेक्शन और राजनीतिक टारगेटिंग को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल, शहर में अलर्ट जारी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।