Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
उभरते गोल्फर की उपलब्धि पर शहर में खुशी, जैन परिवार को बधाइयों का तांता चंडीगढ़ 04 Dec। भारतीय गोल्फ के उभरते सितारे वेदांश जैन (Vedaansh Jain) ने वर्ष 2025 की इंडियन गोल्फ यूनियन (IGU) नॉर्थ ज़ोन बॉयज़-डी रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर शहर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कम उम्र में यह उपलब्धि वेदांश की प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और भविष्य में भारतीय गोल्फ में बड़ी भूमिका निभाने की संभावनाओं को मजबूत किया है। वेदांश जैन पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पियूष कांत जैन के पोते हैं। वेदांश की इस उपलब्धि पर राजयभर सहित खेल और सामाजिक जगत ने पूरे जैन परिवार को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।