Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/3अप्रैल।शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलोया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर, एसपी सिटी के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में की गई। थाना मलोया के प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल को शाम करीब 4:40 बजे एएसआई अभिषेक अपनी टीम के साथ ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, मलोया स्थित आरसी-1 स्कूल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसके लिए उसके पास कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल उर्फ विशालू (19) निवासी झांपुर, पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना मलोया में FIR नंबर 54 दिनांक 01.04.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने नेटवर्क में कुछ लोगों को अवैध हथियार बेचता था। पुलिस अब उन लोगों की पहचान और हथियारों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी हथियार राहुल उर्फ रैली नामक व्यक्ति से खरीदता था, जिसके गैंगस्टरों से संबंध होने की आशंका है। पुलिस इन कड़ियों की भी गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है।