Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/यूटर्न/3अप्रैल। श्री विश्वकर्मा सनातन धर्म मंदिर, लोहगढ़ में श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शर्मा ने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपनी आस्था प्रकट की। रात्रि में श्री बालाजी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन के जरिए श्रद्धालु देर रात तक प्रभु भक्ति में लीन रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मंदिर प्रबंधन ने सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए करीब 150 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।