Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/यूटर्न/3अप्रैल गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, डेराबस्सी में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को भविष्य के अकादमिक और करियर विकल्पों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलर शुभम शर्मा ने किया, जिनके पास शिक्षा क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने छात्रों को विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही मनोवैज्ञानिक परीक्षण और मार्गदर्शन के जरिए विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और संभावनाओं को समझने में मदद की। स्कूल की प्रिंसिपल कविता अत्तरी ने शुभम शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सत्र छात्रों को सही दिशा चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ अपने भविष्य का चयन करने के लिए प्रेरित किया। वर्कशॉप के दौरान छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने करियर से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए।