Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ / यूटर्न/3 अप्रैल। सेक्टर-41, चंडीगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें चंडीगढ़ के लगभग 50 दिव्यांगजनों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ प्रशासन को दिव्यांगजनों की समस्याओं से अवगत कराना रहा। बैठक के दौरान दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही एसोसिएशन द्वारा अपने पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न कराया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री हरविंदर पाल सिंह को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया, जिन्होंने श्री विनोद नागपाल का स्थान लिया। अन्य नियुक्तियों में श्रीमती वीणा देवी को जिला सचिव, श्री अमृतजीत सिंह को संयुक्त सचिव, श्री रविंदर सिंह को कैशियर, श्री रमेश कुमार को प्रेस सचिव तथा श्री रवि को सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त श्री राकेश धीमान, श्रीमती कुलवंत कौर, श्री रिंकू शर्मा, श्री अरुण कुमार, श्री सुरिंदर सिंह और श्री अवतार सिंह को कार्यकारी सदस्य चुना गया। सभी निर्वाचित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री हरमेश कुमार कुरारी को चेयरमैन नियुक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री हरविंदर पाल सिंह और चेयरमैन श्री हरमेश कुमार कुरारी ने उपस्थित सभी दिव्यांगजनों का धन्यवाद किया तथा उन्हें विकलांगता अधिकार अधिनियम, 2016 को चंडीगढ़ प्रशासन के माध्यम से प्रभावी रूप से लागू करवाने का भरोसा दिलाया।