डेराबस्सी 04 Jan ;
रोड सेफ्टी माह के तहत मुबारकपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ऑटो रिक्शाओं सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात के समय दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुबारकपुर ट्रैफिक इंचार्ज हरकेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसों का मुख्य कारण ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, ओवरस्पीडिंग से बचें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ऑटो पर रिफ्लेक्टर लगाने से विशेषकर रात के समय अन्य वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहन की स्पष्ट जानकारी मिलती है, जिससे हादसों में कमी आती है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
फोटो कैप्शन:::
वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए मुबारकपुर ट्रैफिक इंचार्ज हरकेश सिंह।