Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने शनिवार को सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के.पी. सिंह और नगर निगम के विभिन्न विंग्स के एक्सीक्यूटिव इंजीनियर्स भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सीवर सिस्टम के अपग्रेडेशन का लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य 15 अप्रैल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे दुकानदारों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स को बार-बार होने वाली सीवर जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस दौरान टीम ने स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज और क्षतिग्रस्त रोड गलियों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के सुधार का कार्य 6 अप्रैल से शुरू होगा और इसे एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचा जा सके। चीफ इंजीनियर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने ट्रांसपोर्ट एरिया को शहर का प्रमुख व्यावसायिक और लॉजिस्टिक्स हब बताते हुए यहां बुनियादी सुविधाओं के सुधार को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। नगर निगम ने भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी इंजीनियरिंग विंग्स मिलकर काम कर रहे हैं।