Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 04 March : सेक्टर-56 में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सांसद मनीष तिवारी ने एमपीएलएडीएस योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्र पार्षद मनौर, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। उद्घाटन किए गए कार्यों में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के मकान नंबर 6721 से 6732 तक सीवरेज पाइपलाइन बिछाना और 6701 से 6780 तक के 320 फ्लैट्स के लिए वाटर मीटर चैंबर का निर्माण व ऊंचाई बढ़ाना शामिल है। करीब 13.63 लाख रुपये की स्वीकृत लागत वाले इस प्रोजेक्ट पर 12.30 लाख रुपये खर्च किए गए। इन कार्यों का उद्देश्य सीवरेज लीकेज से जलापूर्ति लाइनों के दूषित होने की समस्या को रोकना और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है।