Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
01 से 31 जनवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान ज़ीरकपुर 04 Jan : सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ज़ीरकपुर में गुरुवार को सड़क सुरक्षा महीना का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसके तहत पूरे शहर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का संचालन ट्रैफिक पुलिस ज़ीरकपुर द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस ज़ीरकपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनफूल सिंह, एएसआई जितेंद्र सिंह, सोहनलाल और कृष्ण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शहर के ऑटो चालकों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। खासतौर पर तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने पर जोर दिया गया। ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने कहा, “सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। थोड़ी-सी लापरवाही न केवल चालक, बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में डाल देती है। यदि हर व्यक्ति नियमों का पालन करे तो सड़क हादसों में काफी कमी लाई जा सकती है।” एएसआई जितेंद्र सिंह ने कहा, “आज के समय में मोबाइल फोन वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग दुर्घटनाओं को न्योता देता है। लोगों को इसे आदत से बाहर करना होगा।” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा महीना के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और व्यस्त चौराहों पर जागरूकता शिविर, पोस्टर अभियान और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती भी की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों व सहकर्मियों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़कें सुरक्षित बन सकें और कीमती जिंदगियों को बचाया जा सके। बॉक्स : सड़क सुरक्षा के प्रमुख नियम निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें दोपहिया वाहन पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं नशे की हालत में वाहन न चलाएं क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं “सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा” — इसी संदेश के साथ ज़ीरकपुर में यह अभियान पूरे महीने चलेगा।