Uturn Time
Breaking
नगर परिषद दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी हरमिलाप नगर फेस-3 में दूषित पानी से हाहाकार रॉन्ग साइड से आए ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर नशा करने के आरोप में युवक काबू, डोप टेस्ट में मोर्फिन पॉजिटिव एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ करना होगा डयूटी का निर्वहन:ज्योति बैंदा नशों के खिलाफ व जागरुकता के लिए भाषण मुकाबले आयोजित लॉन्गोवाल अकादमिक कॉलेज में “फेयरवेल पार्टी 2026 – ग्लो अप” का आयोजन किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई: SDM मैरिज पैलेसों में फायर सेफ्टी पर सवाल, लोगों में डर और नाराजगी जीरकपुर में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार ढकोली में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, नशे के ओवरडोज की आशंका ढकोली पुलिस की कार्रवाई: पांच आरोपी गिरफ्तार, 6 ग्राम हेरोइन बरामद
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर 15, चंडीगढ़ स्थित ओल्ड बुक डिपो क्षेत्र में सोमवार को मेयर सौरभ जोशी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहले दिए गए निर्देशों के पालन न होने पर अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान मेयर ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि इलाके के सुधार के लिए दिए गए कई अहम निर्देश अब तक लागू नहीं किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक लापरवाही साफ नजर आई। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत शुरू करने और तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 15 दिनों बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान यदि कार्यों में प्रगति नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने मेयर को आश्वासन दिया कि सभी लंबित कार्यों को तुरंत शुरू कर निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। वहीं, संबंधित सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को भी निर्देश दिए गए हैं कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।