Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/ 8अप्रैल। शिरोमणि अकाली दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज चंडीगढ़ में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में होगी। दोपहर 2 बजे होने वाली इस बैठक में सभी विधानसभा हलकों के इंचार्ज शामिल होंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करना और प्रभावित किसानों के लिए राहत रणनीति तैयार करना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इसकी जानकारी साझा की। दूसरी ओर, स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के सदस्य आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। यह विरोध भगवंत मान के उस बयान के खिलाफ है, जिसमें उन्होंने SOI को “स्मैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया” कहा था। प्रदर्शनकारी सुबह 11:30 बजे सेक्टर-11 गुरुद्वारे से मार्च शुरू करेंगे। इस विवाद के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। SOI ने मुख्यमंत्री के बयान को अपमानजनक बताते हुए कानूनी नोटिस भेजा है और माफी की मांग की है। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया है।