Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/8 अप्रैल। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का नेटवर्क को बेनकाब किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सात पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर रहे थे। इन तस्करों ने भारतीय सीमा के पास अटारी सेक्टर में हथियार भेजे। हथियारों को पूर्व निर्धारित स्थानों पर रखा जाता था, जहां से आरोपी उन्हें उठाकर स्थानीय अपराधियों तक पहुंचाते थे। FIR छेहरटा थाने में मामला दर्ज इन हथियारों का वितरण पंजाब के अंदरूनी इलाकों में भी किया जा रहा था। यह राज्य की कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा था। इस मामले में पुलिस ने PS छेहरटा, अमृतसर में FIR दर्ज की है और आगे की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क के सभी जुड़े हिस्सों को उजागर करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का लक्ष्य इस पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ना है। DGP बोले- तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा है कि वह अवैध हथियारों, संगठित अपराध और देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ शून्य सहन नीति पर कायम है। राज्य की सुरक्षा और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सतर्क है और ऐसे सभी अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। ---