Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने स्टाफ मीटिंग में दिए निर्देश,

ओवरस्पीडिंग व बिना हेलमेट पर विशेष नजर
जीरकपुर 08 Apr : शहर में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था और सड़क हादसों को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। इसी कड़ी में ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने ट्रैफिक स्टाफ के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग न करना और ट्रिपल राइडिंग जैसे नियमों की अनदेखी अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इन मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि वे अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ शालीनता से पेश आना भी उतना ही जरूरी है, जितना कि नियमों का पालन करवाना। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। यदि कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक इंचार्ज ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाए, ताकि शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।