डेराबस्सी 08 Apr : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एस.ए.एस.नगर (मोहाली) की जिला कांग्रेस कमेटी की 51 सदस्यों वाली नई कार्यकारिणी की सूची जारी हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के वैचारिक सलाहकार कमेटी के सदस्य तथा पंजाब कांग्रेस डेलीगेट व प्रवक्ता अमित बावा सैनी द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
नव नियुक्त पदाधिकारियों में मनोज शर्मा को जिला उप-प्रधान, विक्रम सिंह राना व प्रवीन मखीजा को जिला महासचिव, मनप्रीत सिंह सैयदपुरा का जिला प्रवक्ता तथा साराशं शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी में ट्रेजरार की जिम्मेदारी दी गई।
अमित बावा सैनी नें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वडिंग व एस.ए.एस. नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान द्वारा विगत दिनों पंजाब में जिला अध्यक्षों की नियुक्ती हुई जिससे पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिली और अब जिला कांग्रेस कमेटी में नए उर्जावान और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान और सम्मान देने के लिए लीडरशीप का आभार व्यक्त करते है।
अमित बावा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव सिर्फ विधानसभा चुनाव नहीं है बल्कि पंजाब को बचाने की लड़ाई है और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान बचाने, पंजाब के अधिकारों की रक्षा करने तथा पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।