Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लकी पटियाल गैंग के दो सक्रिय सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल (कट्टे) और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरवाला निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपु और मोहाली निवासी के खिलाफ थाना सेक्टर-26 में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसपी ऑपरेशन गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देशों और डीएसपी ऑपरेशन विकास श्योकंद के मार्गदर्शन में की गई। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी ट्राइसिटी क्षेत्र में सक्रिय थे और कुख्यात लकी पटियाल गैंग से जुड़े हुए हैं। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि इनका संबंध हाल ही में हुए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ ‘चिन्नी’ हत्याकांड से भी है। आरोप है कि इन्होंने मुख्य शूटरों को ठिकाना, आर्थिक सहायता और अन्य लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गैंग के निर्देश पर ट्राइसिटी में क्लब संचालकों और कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का काम करते थे। गिरफ्तारी के दिन भी वे चंडीगढ़ में कुछ क्लब मालिकों को धमकाने की योजना से आए थे। पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ 2020 में मोहाली के कुराली थाने में मामला दर्ज हो चुका है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।