Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/9 अप्रैल। लुधियाना में पावरकॉम विभाग के जेई ने ही विभाग के साथ दो करोड़ का घोटाला कर डाला। उसने स्टोर से धड़ल्ले के साथ सामान निकाला और उसे पर्सनल इस्तेमाल कर लिया। लेकिन जब उससे हिसाब मांगा तो वह सामान कहा इस्तेमाल किया, उसका हिसाब नहीं दे पाया। जिसके बाद विभाग ने इसकी पुलिस को शिकायत दी। थाना डेहलों की पुलिस ने सहायक कार्यकारी इंजीनियर कमलजीत सिंह की शिकायत पर जेई तनुज सरींह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी जेई तनुज सरींह कार्यालय में तैनात था। जांच के दौरान यह पाया गया कि साल 2021-22 से लेकर 2024-25 के बीच आरोपी ने स्टोर से भारी मात्रा में सामान निकलवाया था। जब इस सामान का रिकॉर्ड खंगाला गया, तो पता चला कि दो करोड़ सात लाख रुपये से अधिक की राशि का सामान कम पाया गया। सहायक कार्यकारी इंजीनियर कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त कर्मचारी लंबे समय से इस कमी को क्लियर नहीं कर पा रहा था। सरकारी रिकॉर्ड में इतनी बड़ी रकम का अंतर पाए जाने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की। ----