Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मंडी गोबिंदगढ़ 9 अप्रैल : पंजाब में इज ऑफ डूइंग बिजनेस के वातवरण के तहत कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने मंडी स्थित चाणक्य डेरी प्रोडक्ट्स ली ( एचएफ सुपर ) के हाई जैनिक एवं मॉडर्न प्लांट का दौरा किया। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन विनोद कुमार दत्त के साथ उद्योग के विकास और संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई जिसमें डेयरी उद्योग के विस्तार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। दौरे के दौरान प्लांट में अपनाई जा रही अत्याधुनिक उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण और सप्लाई चेन मैनेजमेंट की सराहना की गई। चर्चा में यह भी सामने आया कि पंजाब में डेयरी सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही नीति, निवेश और इनोवेशन के माध्यम से और अधिक विकसित किया जा सकता है। इस दौरान मंत्री ने कम्पनी द्वारा बताई गई समस्याओं के निवारण हेतु सम्बंधित विभागों को जरुरी निर्देश दिए । मंत्री अरोड़ा बोले की प्रदेश सरकार इंडस्ट्री के उज्जवल भविष्य के लिए हर पल प्रयासरत है श्री दत्त ने बताया कि कंपनी भविष्य में उत्पादन क्षमता बढ़ाने, नए उत्पाद लॉन्च करने और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि स्थानीय किसानों के साथ साझेदारी को मजबूत कर डेयरी उद्योग को और सशक्त बनाया जा सकता है। यह दौरा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति देने और निवेश को आकर्षित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में आर्थिक गतिविधियों को और बल मिलने की उम्मीद है।