Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 05 Jan ।देर रात जीरकपुर से इंगेजमेंट पार्टी से लौट रहे युवक पर पड़ोसी द्वारा पथराव किया | इस हमले में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।जानकारी के अनुसार सुभम (निवासी 44सी) अपने छोटे भाई कपिल के साथ देर रात जीरकपुर से एक इंगेजमेंट पार्टी से घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली बहस हिंसक रूप ले बैठी और आरोप है कि पड़ोसी ने शुभम पर पत्थर फेंककर हमला कर दिया।पथराव के दौरान सुभम के सिर पर जा लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना सेक्टर-34 की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घायल सुभम को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में 4 टांके लगाए फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित सुभम और उसके परिजनों में रोष है। पीड़ित ने थाना सेक्टर-34 पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि हमला पूरी तरह से जानलेवा था और आरोपी खुलेआम इलाके में घूम रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावर की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।